फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News:  इस रूट पर दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, दो ट्रेनें निरस्त...22 का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट

Thu, 24 Jul 2025 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली का सफर कुछ दिन के लिए मुश्किल हो गया है। मथुरा जंक्शन-बाद रेल लाइन के बीच में तीसरी लाइन जोड़ने के कारण दो ट्रेन निरस्त की गई हैं। इसके साथ ही 22 गाड़ियों का रूट डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन-बाद रेल लाइन के बीच में तीसरी लाइन जोड़ने एवं बाद-जंक्शन खंड में अप-डाउन लाइन के बीच कट कनेक्शन कार्य किया जाएगा। इसके कारण रेलवे ने दो ट्रेनों को निरस्त, 22 ट्रेनों को अलग-अलग दिन रूट डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेशन किया है।
विज्ञापन

 

सवाईमाधोपुर एक्सप्रेस निरस्त
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन-सवाईमाधोपुर एक्सप्रेस अप-डाउन लाइन की ट्रेन 2 अगस्त को निरस्त रहेगी। इसके अलावा डायवर्जन ऊधमपुर–दुर्ग एक्सप्रेस 1 अगस्त को जंक्शन नहीं आकर गाजियाबाद मितावली होते हुए आगरा कैंट पहुंचेगी। जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस 31 जुलाई और एक अगस्त को जंक्शन नहीं आएगी। फिरोजपुर-शिवनी एक्सप्रेस 1 और 2 अगस्त को जंक्शन पर नहीं आएगी।

इनका बदला गया रूट
इसी तरह निजामुद्दीन-जबलपुर, अमृतसर-नांदेड, एक और 2 अगस्त को जंक्शन पर नहीं आएगी। निजामुद्दीन-दुर्ग जंक्शन स्टेशन पर नहीं आकर निजामुद्दीन-आगरा कैंट पर दो अगस्त को आएगी। यशवंतपुर जंक्शन-निजामुद्दीन, जबलपुर-निजामुद्दीन, नांदेड-अमृतसर, एर्णाकुलम-निजामुद्दीन, त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली, विशाखापतनम-अमृतसर, योग नागरी ऋषिकेश के अलावा अन्य ट्रेनों का 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रूट पर बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों का किया गया शॉर्ट टर्मिनेशन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट टर्मिनेशन भी कुछ ट्रेनों का किया गया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी लाइन के कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्जन के साथ दो ट्रेनों को 2 अगस्त को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें