फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे के इंजीनियर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
होडल रेलवे यार्ड में घटना के बाद एकत्रित रेलवे कर्मचारी।
विज्ञापन
कोसीकलां। रेलवे स्टेशन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) की होडल रेलवे यार्ड के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर रेलवे काॅलोनी में सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रभात सिन्हा कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वे परिवार सहित रेलवे काॅलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वे टीम के साथ हरियाणा के होडल रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन को दुरूस्त कराने में जुटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मशीन और मजदूर काम में जुटे थे। तभी अचानक वे थर्ड लाइन के समीप पहुंच गए। यार्ड में मशीनों का शोर होने की वजह से उन्हें अप रूट पर आ रही मालगाड़ी की आवाज सुनाई नहीं दी और वे मालगाडी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पलवल जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


तीन वर्ष पूर्व हुई थी तैनाती
प्रभात सिन्हा की तैनाती कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वे यहां पत्नी सहित रेलवे कालोनी में रह रहे थे। इससे पूर्व वह आगरा में तैनात थे। सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव से भी लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी वहां पहुंचकर परिवार का ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें