फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलबस सेवा जल्द शुरू होने के आसार

Fri, 01 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
रेललाइन की वेल्डिंग - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन के बीच बीते एक साल से बंद पड़ी रेलबस सेवा के दोबारा शुरू के आसार दिख रहे हैं। वृंदावनवासियों की मांग पर सांसद और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेलमंत्री को इस बारे में पत्र लिखा था। अमर उजाला ने इसके लिए अभियान चलाया। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रेलबस सेवा के जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया था। अब रेलवे ने मथुरा-वृंदावन के बीच रेललाइन को दुरुस्त कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 23 जुलाई 2015 को तकनीकी खराबी आने से रेल बस मथुरा-वृंदावन के बीच रास्ते में  बंद हो गई थी। इसके बाद दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानी होने लगी। वृंदावन के लोगों और संतों ने रेलवे का दोबार शुरू कराने के लिए आवाज उठाई। अमर उजाला इसमें सहयोगी बना। स्थानीय लोगों ने रेलमंत्री को पत्र लिखे। सांसद हेमामालिनी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पत्र लिखकर केंद्रीय रेलमंत्री से वृंदावन-मथुरा के बीच रेलबस सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग की।

बीते दिनों वृंदावन आए रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रेलबस को दो माह में शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद हाल ही में रेलबस की तकनीकी खराबी दूर कराने के लिए इसे इज्जतनगर भेजा गया। इधर रेलवे ने वृंदावन-मथुरा के बीच 14 किलोमीटर रेललाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रेललाइन के बीच जगह को भरने के लिए वेल्डिंग की गई। रेलवे के सुपरवाइजर कन्हैयालाल ने बताया कि पटरियों के बीच गैप को वेल्ड करने से रेलबस में बैठने वाले यात्रियों को झटके महासूस नहीं होंगे। यह कार्य दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलबस सेवा के जल्द शुरू होने की संभावना है।  
विज्ञापन


बार-बार बंद हुई रेलबस
तकनीकी खराबी के कारण हाल के वर्षों में कई बार रेलबस सेवा प्रभावित हुई। पांच मई 2011 को रेलबस बंद हुई। 28 मार्च 2014 को बंद हुई लेकिन कुछ समय बाद शुरू हो गई। तीन मई 2015 को बंद होने के बाद 20 जुलाई को शुरू हुई लेकिन 23 जुलाई 2015 से बंद हुई रेल बस सेवा पर अब भी ग्रहण लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें