फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव अवतार में अक्तूबर से दौड़ेगी रेल बस

Sat, 24 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेलबस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा से वृंदावन के बीच करीब डेढ़ वर्ष से बंद रेल बस शीघ्र ही अपने नव अवतार में ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। रेल बस सेवा तकनीकी खराबी के चलते करीब डेढ़ वर्ष से बंद है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में इसके इज्जत नगर से मथुरा आने की संभावना है। वहीं दूसरी खराब रेल बस को भी मरम्मत के लिए इज्जत नगर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस में पुराने बल्ब के स्थान पर एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी होगी। नए सीट कवर भी लगेंगे। साथ ही ब्रज के धार्मिक स्थलों की पेंटिंग्स भी रेल बस के अंदर और बाहर दिखाई दे सकती हैं।

इससे मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाले रेल यात्रियों और धार्मिक श्रद्धालुओं को रेल बस में ही ब्रज के धार्मिक स्थलों की जानकारी मिल जाएगी। रेल बस में मंदिरों के खुलने एवं बंद होने का समय भी अंकित होगा। इससे भी धार्मिक श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत रहेगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मथुरा में पहले होगा ट्रायल
मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस में खराबी के कारण यह सेवा जुलाई, 2015 में बंद कर दी गई थी। मई, 2016 में इसे मरम्मत के लिए इज्जत नगर भेजा गया था। इसके अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में मथुरा आने की संभावना है। तीन से पांच दिन तक ट्रायल होगा। इज्जत नगर में मीटर गेज नहीं होने से वहां ट्रायल नहीं हो सका है। तकनीकी खामी आने से पहले रेल बस मथुरा से वृंदावन के मध्य प्रतिदिन पांच चक्कर लगाती थी। अब इसके चक्कर फिर से रेल अधिकारी तय करेंगे। 
विज्ञापन


दूसरी रेल बस को भी मरम्मत के लिए भेजा 
दूसरी रेल बस को भी सही कराने के लिए इज्जत नगर भेजा जा रहा है। इसे क्रेन से ट्रोला पर रख दिया गया है। इंजीनियर्स इसे ट्रोला पर व्यवस्थित कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें