मथुरा। रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे रविवार को निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन के माध्यम से जंक्शन से आगरा के लिए गुजरे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन से मथुरा जंक्शन को देखा। उनके आने की सूचना से अधिकारी सतर्क रहे और स्टेशन पर पर्याप्त साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने जंक्शन पर खड़े होकर ही रेल राज्य मंत्री का अभिवादन किया।
जंक्शन के अधिकारियों को एक दिन पूर्व से ही रेल राज्य मंत्री के आगरा जंक्शन के निरीक्षण करने के संबंध में सूचना थी। जिसके कारण उन्होंने जंक्शन पर साफ-सफाई के काम को और भी तेज कर दिया था। रविवार को रेल राज्य मंत्री को सुबह ११ बजे आगरा जंक्शन पहुंचना था लेकिन वह करीब एक घंटे देरी से आए और मथुरा जंक्शन से वह बजाए १० बजकर ३० मिनट के ११ बजकर ३० मिनट के बाद गुजरे। इस दौरान जंक्शन पर स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर पीएल मीना, सीटीआई अशोक कैथवास के अलावा आरपीएफ तथा जीआरपी भी मौजूद रही।