खाद्य विभाग की टीम ने रिफाइनरी के निकट बिग सिनेमा की कैंटीन पर छापा मारा। यहां पर जहां खाने का सामान बन रहा था वहां गंदगी मिली। इस पर नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
रिफाइनरी के निकट बिग सिनेमा के अंदर ही कैंटीन संचालित की जाती है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अफसरों ने यहां से सैंडविच, पेटीज, रिफाइंड ऑयल के साथ ही अंडे के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच को भेजे हैं।
यहां टीम को खाने के सामान के रखरखाव, बनाने के तरीके मानकों के अनुरूप नहीं मिले, इस पर नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, ओपी सिंह, शैलेंद्र रावत, मुकेश कुमार, सबिता शर्मा, नंदकिशोर यादव आदि साथ थे।