फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी वेश में राधावल्लभलाल ने भक्तों को दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में सोमवार को एकादशी पर सुबह ठाकुर राधावल्लभलाल ने ठाकुर श्रीबांके बिहारी के स्वरुप में भक्तों को दर्शन दिए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले, प्रांगण ठाकुर राधावल्लभलाल और ठाकुर बांके बिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तजन आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हो उठे। समाज गायन का आयोजन हुआ।
खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर राधावल्लभ लाल महाराज ने सोमवार को एकादशी पर सखी वेश में भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी की झलक पाने के लिए श्रद्धालु में होड़ मची रही। ठाकुरजी ने अन्य शृंगार में मफलर और टोपा बेचने वाले के स्वरुप में दर्शन दिए।
विज्ञापन

मंदिर में फूलों की होली का भी आयोजन हुआ। सेवायतों ने भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी, विशाल लाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें