राधाकुंड के बाजार से तुलसी की कंठी माला खरीदते परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु।
राधाकुंड। सनातन धर्म में तुलसी को भगवान कृष्ण की प्रिया माना जाता है। कस्बे में हस्त निर्मित तुलसी की कंठी माला का महत्व है। यहां की तुलसी माला की विदेश तक में मांग है। संतुष्टि के लिए कस्बे में कारीगर दुकानों पर बैठकर ग्राहकों के सामने ही माला तैयार कर देते हैं। राम व कृष्ण के भक्त राधाकुंड में बनी तुलसी की कंठी माला धारण कर प्रभु का नाम स्मरण करते हैं। विदेश से आने वाले भक्त यहां से कंठीमाला खरीदने के साथ ही अपने देश से आर्डर देकर भी मंंगवाते हैं। बाजार में दस रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की तुलसी की माला उपलब्ध है। कंठीमाला व्यापारी प्रहलाद दास ने बताया राधा नगर कॉलोनी में रहने वाले बंगाली समाज के लोग कंठीमाला तैयार करते हैं। संवाद