फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला अस्पताल में नहीं लगाया रेबीज का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सार्वजनिक अवकाश के दिन जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में रेबीज का टीका नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जन्माष्टमी के दिन उसकी पत्नी को कुत्ते ने काट लिया। जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में मौजूद चिकित्सक ने टीका लगाने से मना करते हुए कार्यदिवस में आने के लिए कहा। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन

बीएसए रोड स्थित मंशापुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र जोशी ने शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी प्रीती जोशी रेबीज का टीका लगवाने के लिए तीन सितंबर को जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में गईं थीं। यहां मौजूद चिकित्सक और कर्मचारियों ने अवकाश का हवाला देते हुए टीका लगाने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि रेबीज का टीका केवल कार्यदिवस में ही लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे रेबीज के इंजेक्शन लगाने की सुविधा है। मामले की जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें