डीग गेट मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में निगरानी रखता ड्रोन कैमरा।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटीन किए गए परिवार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन न करने की सूचना के बाद कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रवीन भारती और डॉ. रणविजय चाहर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम माधवपुरी पहुंची और जांच की।
माधवपुरी कॉलोनी से आए दिन एक बाहरी परिवार को लेकर कंट्रोल रूम तक शिकायत पहुंच रही है। गत दिवस पूर्व पार्षद राजीव सिंह ने क्वारंटीन परिवार के लापता होने और फिर वापस आने की शिकायत की। इस पर शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम यहां पहुंची। पहले तो कालोनी के लोगों ने पुष्पों से टीम का स्वागत किया। बाद में टीम ने परिवार के प्रत्येक सदस्य की जांच की।
प्राइमरी तौर पर किसी में भी लक्षण नहीं मिले है। बावजूद इसके टीम ने परिवार को सख्त हिदायत दी है कि वो क्वारंटीन नियमों का पालन करें अन्यथा पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें केंद्र पर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को चौक बाजार में लॉकडाउन के दौरान निरंतर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय सफाई कर्मियों का क्षेत्रीय लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।