फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्यूआर कोड और वेबसाइट का विमोचन

विज्ञापन
क्यूआर कोड
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ब्रज होली-2025 में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए क्यूआर (QR) कोड एवं वेबसाइट ब्रज होली डॉट काे डॉट इन का विमोचन किया। इससे श्रद्धालु पार्किंग व दर्शनीय स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन स्थित सभागार में क्यूआर कोड एवं साइट का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि होली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। सड़कों पर यातायात की समस्या हो सकती है। यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग, पार्किंग, डाइवर्जन आदि सहायता प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्रद्धालु एवं पर्यटक गूगल में कैमरा बटन पर क्लिक कर क्यूआर कोड स्कैन कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि इस एप के माध्यम से श्रद्धालु पार्किंग व दर्शनीय स्थलों के साथ प्रतिबंधित मार्गों की जानकारी सकते हैं। एप पर रास्तों की डिटेल, भीड़ की जानकारी उपलब्ध रहेगी। एसपी यातायात मनोज कुमार यादव, एडीएम योगानन्द पांडेय, सीओ आलोक कुमार, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 5 हजार सुरक्षाकर्मी
मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर लड्डू व लठामार होली की सुरक्षा व्यवस्था पांच हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे। मेला क्षेत्र को 7 जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है। 9 एडिशन एसपी मेला व्यवस्था की कमान सभालेंगे।
7 मार्च को लड्डू होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन व लड्डू होली व लठामार होली पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बरसाना आएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने 9 एडिशनल एसपी, 23 सीओ, 110 एसएचओ, 500 एसआई, 1400 आरक्षी, 300 मुख्य आरक्षी, 70 महिला एसआई और 190 महिला आरक्षी सहित 3 टीआई, 40 ट्रैफिक पुलिस के एसआई, 170 मुख्य आरक्षी यातायात व 600 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 5 कंपनी पीएसी, 2 प्लाटून फ्लड पीएसी के साथ घुड़सवार, गोताखोर एवं फायर की तीन गाड़ी, मोबाइल फायर सविस को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को 6 मार्च की शाम तक बरसाना पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें