फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होल्डर 11 को रौंदकर पंजाब पैंथर्स सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। 45वें बरसाना आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। पंजाब पैंथर्स ने होल्डर 11 जसई कानपुर को हर विभाग में पछाड़ते हुए 167 रनों के भारी अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में दमदार प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला होल्डर 11 के लिए भूल साबित हुआ। पंजाब पैंथर्स के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। 20 ओवरों में पंजाब ने 9 विकेट खोकर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया। आदित्य सेमवाल ने मात्र 26 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। नमन चीना ने भी 27 गेंदों में 47 रन बना स्कोर को ऊंचाई दी।
235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे होल्डर 11 के बल्लेबाज पंजाब की गेंदबाजी के सामने बिखर गए। पूरी टीम मात्र 67 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में पंजाब पैंथर्स के तुषार गौड़ ने मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का सम्मान मिला। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी कपिल गोस्वामी और कृष्णा महाराज ने निभाई, जबकि कमेंट्री लव कुमार ने की। मैदान पर कलुआ गौड़, रनवीर ठाकुर, संजय परमार, विजेंद्र परमार, चंदन फौजी, मिल्खा सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें