फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पूजा कर जताया शराब का विरोध

विज्ञापन
एक पैर पर खड़े होकर शराब की पूजा कर विरोध करते हुए ग्रामीण व स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
बलदेव। गांव दंघेंटा में कंपोजिट शराब ठेका हटवाने के लिए 14वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान लोगों ने एक पैर पर खड़े होकर शराब की बोतलों की पूजा की। इस दौरान ग्रामीणों और भाकियू अराजनैतिक ने कहा कि जब तक प्रशासन यहां से शराब के ठेकों को नहीं हटाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक पैर पर खड़े होकर शराब की बोतल की उतारी आरती और जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मुकेश रावत और अवधेश रावत ने कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रपाल सरपंच, संजय सिंह, कुंत भोज, आंसू चौधरी, ओमवीर, सत्येंद्र, देवेंद्र, गिर्राज, अतर सिंह, जबर सिंह, हरिमोहन, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें