फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 04 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर उसके परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देर शाम तक परिवारीजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का घेराव करते रहे। जैसे-तैसे उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन


गोपाल नगर निवासी मुन्नी देवी सुबह अपनी बेटी कौशल को अस्पताल लेकर आईं। यहां प्रसव पीड़ा हुई तो चिकित्सकाें ने प्रसव करा दिया। कौशल को बेटी पैदा हुई। मुन्नी देवी का आरोप है कि दोपहर को स्टाफ ने उसकी बेटी को हिलाया इसके चलते ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजनों ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को खूब खरी-खोटी सुनाईं। चिकित्सा अधीक्षक  बी लाल ने लापरवाही से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें