फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा पर टिप्पणी से उबले ब्रजवासी

Mon, 03 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गोवर्धन में साधू-संतों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी से नाराज लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। पुतले फूंके गए। गोवर्धन में साधू-संतों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोवर्धन की तलहटी में साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह गोवर्धन थाने पहुंचा और प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए ये तहरीर दी। भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा, सुंदर कृष्ण दास, नर सिंह दास, जगन्नाथ दास, जयकृष्ण दास, सुबलदास आदि मौजूद रहे। 

मथुरा में समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी ने मंडी समिति चौराहे पर प्रशांत भूषण का पुतला फूंका। कहा कि जल्द प्रशांत भूषण ने खेद प्रगट नहीं किया तो कोर्ट की शरण लेकर मुकदमा लिखाएंगे। अनु शर्मा, अनीता सिंह, प्रेम देवी, माया देवी, कनक लता, गंगा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घीयामंडी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण का पुतला फूंका। हेमंत खंदौली, संजय शर्मा, राम शर्मा, केके शर्मा, राघव दुबे, साहू आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी यमुनापार की बैठक में रोष जताया गया। राम तिवारी, जयप्रकाश राठौर, डा. रोहित शर्मा, सचिन शर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, अमित राठौर आदि शामिल हुए।

टिप्पणी क्षमा योग्य नहीं
प्रशांत भूषण की श्रीकृष्ण पर टिप्पणी पर राधाकुंड के संतों ने रोष जताया। संत निवास के सेवायत रघुवीर दास मामाजी ने कहा कि श्रीकृष्ण परम ब्रह्म हैं। उन पर टिप्पणी क्षमा योग्य नहीं है। गिर्राज संत सेवा आश्रम के महंत राधामोहन दास बोले कि घृणित टिप्पणी करने वाला व्यक्ति भारतवासी नहीं हो सकता है। बाबा लाल दास त्यागी ने कहा कि ये करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट है। इसके विरोध स्वरूप पुतला जलाया गया।

धर्मनगरी में भी साधु-संतों ने दी तहरीर
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर प्रशांत भूषण की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भी धर्मनगरी में प्रदर्शन किया गया। विभिन्न संस्थाओं ने प्रशांत भूषण का पुतला फूंका। संतों ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।

धर्म रक्षा संघ ने नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन किया। महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद, महंत फूलडोल बिहारी दास, स्वामी देवस्वरूपानंद, महंत हरिशंकर नागा, महंत प्रह्लाददास, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़ आदि ने कोतवाली वृंदावन में तहरीर देकर प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण का पुतला दहन किया। मेघश्याम गौतम, वैभव अग्रवाल, अलौकिक शर्मा, मन्नू शर्मा, रसिक बल्लभ नागार्च, गोविंंद बघेल आदि मौजूद रहे। 

गरीब एकता दल कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर प्रशांत भूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन, दीपक गोयल, गोपाल शर्मा, सुजीत वर्ष्णेय, ब्रजेश गुप्ता, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।

वृंदावन लॉयर्स फोरम के अध्यक्ष जुगल सक्सेना, गौरव गोस्वामी, अवनीश यादव, सुरेंद्र गौतम, नवोदित गोस्वामी, ललित शर्मा, भगवान शर्मा आदि ने प्रशांत भूषण की गिरफ्तारी की मांग की है। ब्राह्मण महासभा ने भी टिप्पणी की निंदा की। संरक्षक सुरेशचंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष महेश भारद्वाज, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, नंदकुमार पाठक, डा. केशवाचार्य, रासबिहारी व्यास आदि ने रोष जताया।

अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक में भी टिप्पणी पर रोष जताते हुए प्रशांत भूषण की गिरफ्तारी की मांग की गई। आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, बिहारी लाल वशिष्ठ, कन्हैया लाल शर्मा, बाबा सुखदेव दास, तमाल कृष्ण दास, जुगल किशोर कटारे आदि उपस्थित रहे।

हिंदू धर्म-संस्कृति पर हमला
प्रशांत भूषण के भगवान कृष्ण को लेकर दिए बयान को साध्वी ऋतंभरा ने भारत की सनातन हिंदू धर्म-संस्कृति पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण जैसे ओछी मानसिकता वाले लोग समय-समय पर हिंदू धर्म व संस्कृति को लेकर विवादित बयान देकर देश की एकता व अखंडता को तोड़ने की नाकाम कोशिश करते हैं। हमें ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें