चामड़ मंदिर का रास्ता रोकने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बाजार इलाके के सैन्य क्षेत्र में बने चामड़ मंदिर का रास्ता रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और सेना के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को शांत कराया और मार्ग सुचारु कराया।
सैन्य क्षेत्र सदर बाजार में फैज-ए-आम स्कूल के निकट से यमुना की ओर चामड़ मैया का मंदिर है।
सदर और सिविल लाइन इलाके के लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से सेना के जवानों ने तार बिछाकर आवागमन रोक दिया है।
नवरात्र के पहले दिन चामड़ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाने वालों को रोक दिया तो श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया।
सूचना पर सदर पुलिस, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष केपी सिंह, सभासद सुभाष यादव, सपा नेता मोहम्मद फारुख और सेना के अधिकारी पहुंच गए।
सेनाधिकारियों ने सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा का हवाला देकर लोगों को सहयोग करने के लिए समझाया। बाद में रास्ता खोल दिया।