फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फिर घेरा कलक्ट्रेट

Mon, 22 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का दौर लगातार बढ़ रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए कई संगठन इसमें नेतृत्व कर रहे हैं। सोमवार को भी करीब छह से अधिक क्षेत्रों से आए किसानों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, जिले में अब तक करीब 165 करोड़ रुपये बांटे जा चुके है। इसके अलावा शासन को और डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लालपुर महावन तहसील क्षेत्र से कलक्ट्रेट आए किसानों ने चेक वितरण की मांग की। उनका कहना था कि आसपास के गांवों में चेक वितरित हो चुके हैं जबकि उन्हें नहीं दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत में मुआवजा चेक वितरण कराने की मांग की। इस दौरान सुखवीर सिंह, विजय सिंह, मुन्ना, ओमप्रकाश, टेकचंद्र, जगवीरसिंह, ज्वाला सिंह, पप्पू सिंह, रामकुमार आदि मौजूद थे।

गांव बेरी में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसान परिवार की महिलाओं का कहना है कि उन्हें न तो सूखा राहत का धन मिला है न ही ओलावृष्टि का अब तक कोई पैसा मिला है। इस दौरान उन्होंने मुआवजे को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें रामवती, राजकुमारी, सत्ता, रामो, कृष्णा, गुड्डी, सुनीता आदि मौजूद थीं। ग्राम गैंयरा के किसान भी ओलावृष्टि के मुआवजा चेक को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इसमें वीरेन्द्र सिंह, महेश चंद्र, देवदत्त शर्मा, महेश कुमार, आशीष कुमार, भीमसैन, बनवारी लाल, कुमर पाल आदि शामिल थे। किसानों ने मुआवजा वितरण की मांग डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें