फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे को धरनास्थल बनाने के एलान से प्रशासन में मची खलबली

विज्ञापन
मांट तहसील में बैठक करते किसान यूनियन के नेता - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। ब्लॉक मुख्यालय पर पिछले पांच दिन से जारी किसानों के धरना को खत्म कराने के लिए मांट पहुंचे एडीएम प्रशासन सतीशचंद्र त्रिपाठी को निराश लौटना पड़ा है। लंबी वार्ता के बाद भी किसी प्रकार की सहमति न बन पाने के बाद किसानों ने धरना जारी करने का एलान किया है।
विज्ञापन

मांट क्षेत्र के किसान पिछले पांच दिन से ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर धरनारत हैं। किसानों की मांगों में एसडीएम मांट का स्थानांतरण भी शामिल है। सोमवार को एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी और एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश की। दरअसल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने ब्लॉक परिसर में आयोजित धरना को तहसील परिसर या फिर यमुना एक्सप्रेसवे पर शुरू करने की चेतावनी गत दिवस दी थी।
इससे हरकत में आए प्रशासनिक अफसर वार्ता के लिए सोमवार को किसानों के समक्ष पहुंच गए। यहां भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने मांगपत्र एडीएम को सौंपा, जिसमें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराने, आवारा गोवंश की समस्या का स्थाई निदान करने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, एसडीएम जाइंट मजिस्ट्रेट का तबादला करने और मांट टोल प्लाजा पर कट बनाए जाने की मांग शामिल थीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने धरना अनवरत चलाने की घोषणा की। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती ब्लॉक कार्यालय में ही कर दी गई।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, लेखराज सिंह, शिव कुमार तोमर, अमित चौधरी, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, कुंदन सिंह, रिंकू चौधरी, ब्रजेश राघव, कुशल चौधरी, ललित शर्मा, मुकेश ठाकुर, अमित चौकडा, यतेंद्र सिंह सिकरवार, चंद्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह गावर, नरेंद्र सिंह पप्पू, अशोक चौधरी, करुआ सिंह, मुकेश पहलवान, चुनमुन भैया, अंशु नौहवार, चेतन नौहवार, छोटू हलवाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें