फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा:छाता शुगर मिल के लिए हंगामा, पुलिस से भिड़ गए किसान; सामने आया वीडियो

Tue, 20 Oct 2026 04:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छाता शुगर मिल में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से विरोध की स्थिति बन गई। बैनर हटाए जाने पर महिला और पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
मथुरा छाता शुगर मिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में छाता शुगर मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान आज, 20 अक्टूबर को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के विरोध में बैनर निकाले जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैनर छीन लिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश भड़क उठा और घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तीखी नोकझोक और कहासुनी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए, एसपी देहात आलोक राज नारायण ने स्वयं हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने दशहरे के पवित्र त्योहार का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी कदम से बचने की अपील की।

पुलिस अधिकारी की अपील और प्रशासनिक समझाइश के बाद, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक सूबेदार ललित कुमार ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने प्रशासन को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जाएगी जिससे परेशानी उत्पन्न हो। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें