फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली

Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला और शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मोदी सरकार के नोटबंदी के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। यह जीआईसी से शुरू होकर जनरल गंज, होलीगेट होते हुए विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे पहुुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से देशभर में करीब 70 आमजनों की मौत हो चुकी है। उन्होंने इन 70 लोगों और सीमा पर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर देश भर में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति कर दी है। आम जनता मर रही है। एआईसीसी ऑब्जर्वर और पूर्व सांसद रतन सिंह ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर रही है, जबकि आम जनता लाइन में लगकर अपना ही रुपया वापस नहीं ले पा रही हैं।

जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से होने वाली तमाम दिक्कतों का आकलन करने से पूर्व ही नोटबंदी कर दी। इस दौरान जिला महासचिव विनेश सनवाल, राजस्थान सेवादल के मुख्य संगठक विवेक कल्ला, रणवीर सिंह पांडव, अब्दुल जब्बार, मलिक अरोड़ा, डॉ. देवेंद्र यादव, महेंद्र पांडव, कमलेश चौधरी, डा. आशुतोष भारद्वाज, विक्रम वाल्मीकि, संजय शर्मा, शिखा चौधरी, सावित्री शर्मा, सिम्मी बेगम, अनीता चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वृंदावन में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर पालिका चौराहे से वाहन रैली निकाली गई। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक के नेतृत्व में रैली नगर पालिका चौराहे से शुरू होकर अनाज मंडी, किशोरपुरा, गांधीनगर, विद्यापीठ, कालीदह, दुसायत होते हुए गांधी पार्क पर जाकर समाप्त हुई। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व सांसद रतन सिंह और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर ने विचार व्यक्त किए। रैली में जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, रंगनाथ आचार्य, प्रमोद खंडेलवाल, शंभूचरण पाठक, माधवेश गौतम, घनश्याम चौधरी, पुरुषोत्तम सैनी, शत्रुघभन शर्मा, संजय सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें