प्रदेश सरकार के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण करने के प्रयासों का विरोध कर रहे सेवायतों ने शनिवार शाम को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात की।
सेवायतों ने उन्हें प्रदेश सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। वृंदावन में चल रहे जनआंदोलन से भी अवगत कराया।
मुलाकात करने वालों में बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, सदस्य रजत गोस्वामी, अभाष गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी आदि थे।
केंद्रीय मंत्री ने सेवायतों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।