फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्र के लिए निकाली रैली

Wed, 20 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विवि में शोध छात्र की आत्महत्या के मामले में बुधवार को कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों ने छात्र का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भारतीय बौद्ध महासभा के बैनरतले डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। इसमें इस घटना के प्रति रोष जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उमेश पाल सिंह, रविकुमार, बाबूलाल सागर, देवेश कुमार, डीके भाष्कर, जेपी भारती आदि मौजूद रहे।

इधर, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने होलीगेट तक जुलूस निकाला। होलीगेट पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जातीय उन्माद पैदा करने वाले छात्र संगठनों पर रोक सहित विभिन्न मांग रखी गई।
विज्ञापन


इस आशय का ज्ञापन डीएम को राष्ट्रपति के नाम भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में किशोर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, भूपसिंह, युद्धपाल, हीरालाल चक्रवर्ती, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें