मथुरा। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से लगभग 17.70 करोड़ करोड़ धनराशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन पर मुहर लगाई गई।
इन प्रस्तावों में डेंपियर नगर मथुरा में स्ट्रीट लाइटिंग द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य, कृष्णा नगर से सौंख रोड होते हुए मंडी चौराहे तक स्ट्रीट लाइटिंग द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य, विभिन्न पार्को का सौंदर्यीकरण, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद पार्क से मुखर्जी पार्क तक जल निकासी के लिए पाइपलाइन का कार्य, भूतेश्वर तिराहे से मसानी चौराहे तक सीवर लाइन कार्य सम्मिलित हैं।
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए से वाटर टैंकर क्रय किए जाने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। वृंदावन के वार्ड संख्या 34 में हरदेव नगर कॉलोनी, राधा निवास कॉलोनी एवं आदर्श नगर कॉलोनी आदि में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। वार्ड संख्या 19 में गौड़ीय मठ वाली रोड का निर्माण, वार्ड संख्या 45 में आनंद नगर कॉलोनी एवं राधाकृष्ण वाटिका कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 3 में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर आरसीसी नाला निर्माण कार्य, गिरधरपुर में आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 27 बाद में नाला निर्माण कार्य एवं वार्ड संख्या 41 धौलीप्याऊ मुख्य मार्ग पर नाला एवं सड़क निर्माण कार्य के लिए भी धनराशि आवंटित की गई है। महापौर विनोद अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के निवासियों को जल निकासी, सड़क, नाली, पेयजल, पार्क आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में निरंतर विकास कार्य कर रही है।