फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बरसाना में श्यामा श्याम की परंपरागत नौका विहार लीला, रक्षाबंधन पर हुआ आयोजन; देखने जुटी भीड़

Tue, 20 Aug 2024 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रक्षाबंधन पर बरसाना में श्यामा श्याम की परंपरागत नौका विहार लीला का आयोजन हुआ। इस अद्भुत लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु जुटे रहे। 
 
विज्ञापन
जल विहार करते प्रिया प्रियतम - फोटो : जल विहार करते प्रिया प्रियतम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना में रक्षाबंधन पर वृषभानु कुंड में श्यामा श्याम की परंपरागत नौका विहार लीला का आयोजन किया गया। जल विहार को देखने के लिए बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवर शाम कस्बे के श्यामा श्याम मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा बेंडबाजो के साथ वृषभानु कुंड पर ले जाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा पर स्वागत किया गया। वृषभानु कुंड पहुंचने पर ठाकुरजी को नौका में विराजमान कर नौका विहार कराया गया। मान मंदिर सेवा संस्थान के वेदपाठी छात्रों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की।

 रामरज दास बाबा, विनोद बाबा, पंडित बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, बॉबी खंडेलवाल, कृष्ण दयाल गौड़, महंत संजय बाबा, रनवीर ठाकुर, मोहित अग्रवाल, कमल गोयन्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें