फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन से उतरते वक्त फिसला पैर, निजी सुरक्षा गार्ड की गई जान; भूतेश्वर में वृद्धा की भी ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में अलग-अलग रेल हादसों में एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड और एक वृद्धा की मौत हो गई। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरते समय सुरक्षा गार्ड फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गए, जबकि भूतेश्वर स्टेशन के पास एक वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  में अलग-अलग रेल हादसों में निजी कंपनी के एक सुरक्षा गार्ड और एक वृद्धा की मौत हो गई। पहला हादसा शुक्रवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ, जबकि दूसरा मामला गुरुवार देर रात भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट सामने आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबता मासूम कार्तिक, चीखते रहे परिजन और छिन गई मासूम की सांसें


शुक्रवार को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रानी लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस से उतरते समय 45 वर्षीय मनोज कुमार अचानक फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल मनोज को आरपीएफ कर्मी तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास बने इन दो भवनों से बड़ा खतरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम; फिर किए जाएंगे ध्वस्त
विज्ञापन



जीआरपी ने मृतक की पहचान औरंगाबाद थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित श्रीधाम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के रूप में की। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। जीआरपी के अनुसार ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के कारण हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: नाइजीरियन महिला का वृंदावन के होटल में हंगामा, बिना ID रूम न देने पर भड़की पर्यटक; पुलिस ने संभाली स्थिति


उधर, गुरुवार देर रात भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय शांति देवी, पत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद, निवासी कृष्णा नगर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतका की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि वृद्धा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। हालांकि जीआरपी का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसा: बुआ-फूफा के साथ वृंदावन घूमने आए बच्चे की यमुना में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें