फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बंदी अस्थाई जेल से पहुंचे जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अस्थाई जेल में मौजूद लगभग 50 बंदियों में से 35 बंदियों को सोमवार को जिला कारागार भेज दिया गया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सतर्क जेल अधिकारियों द्वारा पुलिस द्वारा जेल भेजे जा रहे बंदियों को रखने के लिए रतन लाल फूल कटोरी विद्यालय में अस्थाई जेल बनाई गई है, जिसमेें करीब 50 ऐसे बंदी थे जो कि सात वर्ष से अधिक की सजा वाले केस में जेल भेजे गए हैं। इनमें से 35 की कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद इन्हें जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया।
इनमें चार महिला बंदी भी शामिल हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि जैसे-जैसे बंदियों की रिपोर्ट आती जाएगी उन्हें जिला कारागार भेज दिया जाएगा। जिला कारागार में इन सभी बंदियों को 14 दिन के लिए मुलाहिजा बैरक में क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें