फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कानपुर व हाथरस के लिए छह वर्ष से गायब राजकुमारी सपनों के राजकुमार संग मिली

Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छह वर्ष पहले तीन बच्चों को छोड़कर भागी राजकुमारी अपने सपनों राजकुमार के साथ मथुरा जंक्शन पर घूमती मिली। सुसरालीजन भी जंक्शन से गुजर रहे थे। जब उन्होंने देखा तो जीआरपी को सूचित कर दिया। जीआरपी ने राजकुमारी और राजकुमार को सिकंदाराऊ पुलिस के सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन


राजकुमारी नाम की महिला की शादी वर्ष 2004 में सिंकदराराऊ (हाथरस) निवासी सुनहरी बघेल के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हुए परंतु सुनहरी के साथ तालमेल नहीं बैठ सका। वर्ष 2017 में वह अचानक गायब हो गई। पति ने किसी दूसरे के साथ भागने का आरोप लगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस राजकुमारी को तलाश करने में असफल रही तो मायके पक्ष ने सुनहरी पर राजकुमारी हत्या का आरोप जड़ दिया, परंतु पुलिस ने अपनी जांच फाइल बंद नहीं की।
उधर राजकुमारी ने भाग कर कंपिल (फर्रुखाबाद) निवासी ब्रजमोहन से शादी कर ली। वह ब्रजमोहन के साथ मंगलवार को वेष्णो देवी के दर्शन करके लौट रही थी। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे जंक्शन पर उसका जेठ भी मौजूद था। उसने राजकुमारी को रोका तो झगडा होने लगा। इस विवाद की जानकारी लगने पर जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना मौके पर पहुंंचे। उनके द्वारा राजकुमारी की जानकारी सिकंदरराऊ पुलिस को दी गई। बुधवार दोपहर पुलिस राजकुमारी तथा ब्रजमोहन को लेकर सिंकदराराऊ चली गई। जीआरपी थाना निरीक्षक ने बताया कि जब राजकुंमारी से पूछा गया कि वह कहां जाएगी तो उसने बताया कि वह अब अपने बच्चों के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें