मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में तेज आंधी के चलते राष्ट्रीय पक्षी मोर को करंट लगने के बाद कलाकार ने उसकी जान बचाई। जमीन पर पड़े मोर को देखकर कुत्तों ने मोर के पंख खींच डाले। घायल मोर को देखकर ब्रज कलाकार दुर्गी भैया व उनके बच्चों ने कुत्तों के झुंड से मोर को बचाया एवं उपचार के लिए वेटरनरी कॉलेज ले गए। वेटरनरी कॉलेज में घायल मोर का उपचार नही किया गया। ब्रज कलाकार ने घायल मोर के पैरों में पट्टी बांधकर वन विभाग टीम के अधिकारी रजनीकांत मित्तल से संपर्क किया।
वन विभाग टीम की एंबुलेंस उनके घर पहुंची और घायल मोर को वर्ल्ड लाइफ एसओएस लेकर पहुंच गई, जहां घायल मोर का उपचार किया जा रहा है।