फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कंप्यूटर ओलंपियाड में प्रिंस कुमार ने मारी बाजी

विज्ञापन
कंप्यूटर ओलिंपियाड 2026 में कौशल दिखाने वाले छात्र साथ हैं शिक्षक व शिक्षिकाएं। 
विज्ञापन
मथुरा। रतनलाल फूल कटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मथुरा कंप्यूटर ओलंपियाड 2026 का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंस कुमार ने प्रथम, सुप्रतीक महातो ने द्वितीय और नितेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन परीक्षा में लगभग 1 हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जन सांस्कृतिक मंच व कैडिटी कंप्यूटर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान और उमा मोटर्स के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने किया। मुख्य वक्ता आईआईएसएम के डीजी डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी, जीएलए के डीन प्रो. अशोक भंसाली, स्कूल मैनेजर प्रो. अनुज विजय व प्रिंसिपल डॉ. नीता सिंह ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल चुनौतियों के बारे में बताया। ओलंपियाड में विवान सारस्वत, शोभित अग्रवाल, तनु अग्रवाल, साहिल कुमार, उजस सिंह, निर्भय सिंह, चिराग शर्मा, भूमिका शर्मा, स्वाति एवं मनीष सारस्वत को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य संयोजक पवन चतुर्वेदी ने सभी को स्वच्छ ब्रज संकल्प की शपथ दिलाई। मंच के अध्यक्ष राज किशोर अग्रवाल, सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज, स्वर्ण जयंती अध्यक्ष डॉ. आरके चतुर्वेदी, प्रबंधक भूपेंद्र अग्रवाल और तकनीकी प्रमुख कल्पना गर्ग, दीपक गोयल, सुनील आचार्य, डॉ. धर्मराज, राकेश भार्गव, साधना भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें