फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, ठाकुरजी के लिए खरीदी पोशाक

Sun, 23 Mar 2025 03:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इस दाैरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने बाजार में खरीदारी भी की।

 
विज्ञापन
वृंदावन पहुंची जसोदाबेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। ठाकुरजी के दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय बाजार से भगवान की विशेष पोशाक भी खरीदी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुजरात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


मंदिर सेवायतों ने उन्हें विधिपूर्वक दर्शन कराए और मंदिर की परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने ठाकुरजी के चरणों में शीश नवाया और भक्तिभाव से प्रार्थना की।

ठाकुर जी के लिए खरीदी पोशाक
दर्शन के बाद जसोदाबेन ने वृंदावन के प्रसिद्ध बाजार से ठाकुर जी के लिए एक सुंदर पोशाक भी खरीदी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से पोशाक के बारे में जानकारी ली। ठाकुरजी की सेवा के लिए विशेष रूप से पोशाक को चुना।
विज्ञापन


जसोदाबेन के मंदिर आगमन को लेकर गुजरात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें