फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुष्पेंद्र के हत्यारोपियों पर घोषित होगा इनाम, बेटी से प्यार के बदले में दी मौत... फिर कार में जला दी लाश

Sat, 02 Mar 2024 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्यार करने की सजा में ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव को मौत मिली। खौफनाक कत्ल की इस वारदात में प्रेमिका के साथ हिस्ट्रीशीटर और परिवार के लोग शामिल रहे। पुलिस प्रेमिका और मां को जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। 
 
विज्ञापन
कार में जलाकर ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान के लिंक रोड पर कार में जलाकर ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव की हत्या मामले में फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव, उसके भाई राजेश और दामाद गौतम पर पुलिस जल्द इनाम घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इन तीनों का अब तक सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम जयपुर और दूसरी नोएडा में दबिश देने गई। पुष्पेंद्र यादव (35) पुत्र इंद्रपाल सिंह यादव मूलरूप से नगला लल्लू, जलेसर, एटा के रहने वाले थे। हाल में वह आवास विकास कॉलोनी, कासगंज में रहते थे।
 

पुष्पेंद्र की हत्या में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवधेश की बेटी डॉली और पत्नी भूरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों ने पूरी रात करवटें बदलते हुए काटी। जेल की क्वारंटीन बैरक में दोनों को अलग-अलग रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार दोनों गुमसुम हैं। उन पर निगाह रखी जा रही है।

 

हत्या करके कार में शव जला दिया
ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव के छोटे भाई देवेंद्र यादव ने रिपोर्ट में बताया कि पुष्पेंद्र की प्रेमिका और उसके चाचा व माता-पिता ने पुष्पेंद्र की हत्या करने के बाद शव को कार में जला दिया, ताकि यह दुर्घटना प्रतीत हो। उसने बताया है कि पुष्पेंद्र यादव उर्फ टिंकू कासगंज के साथ आगरा के कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर में रहता था। 25 फरवरी की शाम वह संजय पैलेस पर भाई प्रवेंद्र कुमार उर्फ पिंकी और दोस्त रमन के साथ बैठा था। 

 
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजन से मिलने गया 
पुष्पेंद्र ने अपनी कार खराब होने के कारण मित्र अजय तोमर के भाई विजय तोमर की कार ली। आगरा में ककरेठा निवासी प्रेमिका और उसके परिजन से मिलने चला गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजय तोमर ने फोन पर बताया कि फरह थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र को किसी ने कार सहित जला दिया है। इसके बाद वह परिजन सहित थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें