वृंदावन (मथुरा)। नगर क्षेत्र से छह दिनों से लापता प्रेमी युगल बुधवार को पुलिस चौकी पहुंच गया। इस दौरान युवती ने युवक से शादी रचाने की बात कही है। परिजन युवती को अपने घर ले गए। वहीं, पुलिस दोनों परिवारों में राजीनामा होने की बात कह रही है।
छह दिन पूर्व नगर के एक क्षेत्र से प्रेमी युगल घर छोड़ कर चले गए थे। मामले में युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। बुधवार दोपहर को युवक के साथ युवती मथुरा गेट पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाया। वहीं, युवती ने परिजनों के सामने युवक से शादी करने के लिए कही। पुलिस ने युवक और युवती को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
एसआई राजवीर सिंह का कहना है कि 6 दिन पहले युवक और युवती दोनों लापता थे। वह अचानक पुलिस चौकी पर आ गए। दोनों परिवारों के बीच राजीनामा हो रहा है। दोनों की शादी की बात कही है। वहीं नगर के एक और क्षेत्र से 25 दिन पहले युवक के साथ गई किशोरी को पुलिस ने कासगंज के एक होटल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। वहीं उसके साथी युवक से भी पूछताछ की जा रही है।