फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: 'ठीक नहीं महाराज का स्वास्थ्य', अनिश्चितकाल के लिए रोकी गई यात्रा; आश्रम से आया नया अपडेट

Tue, 19 May 2026 02:09 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Sant Premanand Maharaj Health News: स्वास्थ्य कारणों से संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और वार्तालाप कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। महाराज के दर्शन न होने से वृंदावन पहुंचे श्रद्धालुओं में मायूसी है और भक्त उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज की फिलहाल तबियत ठीक नहीं है। जिस कारण भोर में निकलने वाली पदयात्रा अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। पदयात्रा के साथ साथ एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप भी फिलहाल स्थगित किया गया है। इस निर्णय के बाद देशभर से वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी छाई हुई है।  भक्त लगातार संत महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिलहाल पदयात्रा के साथ-साथ एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप कार्यक्रम भी रोक दिए गए हैं। आश्रम प्रशासन कीाइ ओर से श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और महाराज जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। हर दिन तड़के होने वाली संत प्रेमानंद महाराज श्रीराधे हित केलिकुंंज आश्रम से सौभरि वन जा रहे थे।

आश्रम से कार से जाने के बाद सौभरि वन में पदयात्रा कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचते थे। उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पदयात्रा सहित एकांतिक दर्शन और वार्तालाप का स्थगित होने से भक्तों में चिंता का माहौल है। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाराज जी की पदयात्रा और सत्संग से उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है।

मंगलावर को भी आश्रम के बाहर श्रद्धालु पहुंच गए थे। लेकिन परिकरों ने महाराज जी के न आने का समाचार दिया तो श्रद्धालु मायूस होकर लौटे। पूर्व में वह श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी स्थित अपने आवास से पदयात्रा करते हुए अपने आश्रम श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम तक पहुंचते थे लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने सौभरि वन में पदयात्रा करना शुरू की थी। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि संत प्रेमानंद महाराज किडनी की समस्या से पीड़ित है। वह ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से ग्रसित है। उनकी रोजाना डायलिसिस होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें