फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में प्रवीण तोगड़िया की हुंकार: किसानों के लिए एमएसपी व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार

Wed, 15 Dec 2021 10:52 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि किसानों व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए केंद्र सरकार पहल करे। जब आप सत्ता में हैं तो किसानों के लिए एमएसपी कानून व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कानून बनाया जाए, तभी किसानों व हिंदुओं को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
मथुरा में प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गोवर्धन के जंगलेश्वर आश्रम में कहा कि देश की जनसंख्या 140 करोड़ अस्थिर रहेगी, पर परिवर्तन यह आएगा कि 100 करोड़ हिंदू घटकर 10 साल बाद 95 करोड़, इसके बाद 85 करोड़ और 50 साल बाद घटकर 45 करोड़ ही रह जाएगा। 140 करोड़ की जनसंख्या में हिंदू 50 करोड़ रह जाएगा। जिसके बाद हिंदू पौने दो बच्चा पैदा करेगा और मुसलमान ढाई बच्चा पैदा करेंगे। 

विज्ञापन

भारत अफगानिस्तान बन जाएगा...
तोगड़िया ने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या जो 20 करोड़ है, वह बढ़कर 50 करोड़ हो जाएगी, जिसके बाद भारत अफगानिस्तान बन जाएगा और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल नहीं बल्कि दिल्ली होगी। मंगलवार को प्रवीण तोगड़िया आन्यौर परिक्रमा मार्ग में जंगलेश्वर आश्रम पहुंचे। महंत दीनबंधु दास महाराज व वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य देवकी नंदन महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह भवनपुरा पहुंचे। वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता हरेकृष्ण चौधरी, गोविंद सिंह चौधरी, व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने का रास्ता तो साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएगी। हिंदू दो बच्चे पैदा करता है और एक-एक मुस्लिम दस-दस बच्चे पैदा करता है। 

गांव छिवरऊ में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष
गांव छिवरऊ में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए केंद्र सरकार पहल करे। जब आप सत्ता में हैं तो किसानों के लिए एमएसपी कानून व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कानून बनाया जाए, तभी किसानों व हिंदुओं को फायदा मिलेगा। कहा कि देश में एक नई पहल के तहत सौ करोड़ हिंदुओं की हेल्पलाइन बनी है जो हिंदुओं को हर क्षेत्र में सहायता देगी। हर हिंदू को रोजगार शीघ्र ही मिलेगा। हर हिंदू को बीमारी में फ्री इलाज मिल रहा है। हर हिंदू को खाना दिलाना उनकी प्राथमिकता है। कोई भी हिंदू भूखा नहीं सोएगा। ऐसा प्रयास हमारा हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से पूरी प्राथमिकता से है। 

विज्ञापन

यूपी: प्रवीन तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा-राजनीति का हुआ हिंदूकरण, 2022 में जो जीतेगा वह हिंदूवादी होगा
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें