मथुरा। आरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाकर जीत हासिल करने वाले ग्राम पंचायत बांटी के संजय सिंह धनगर का निर्वाचन निरस्त किया गया है। उनकी जगह पर वार्ड-11 के पार्षद शिव सिंह ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभालेंगे।
2021 में प्रेमचंद निवासी बाटी ने उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में वाद दायर किया कि संजय धनगर ने अनुसूचित श्रेणी के लिए आरक्षित बाटी गांव के प्रधान पद पर चुनाव लड़ा। जबकि धनगर जाति को शासन ने अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं रखा है। इसीलिए संजय धनगर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है।
इसके बाद एसडीएम ने 21 मार्च को आदेश दिया कि प्रधान संजय धनगर के निरस्त हुए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की वैधता से वाद यदि उच्च न्यायालय में लंबित है और वहां यदि निरस्त जाति प्रमाण पत्र ही पुनर्जीवित या स्थगन हो जाए, तो स्वतः ही यह आदेश के निरस्त हो जाएगा। इसी को आधार बनाते हुए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से जीत हासिल करने वाले ग्राम प्रधान संजय का निर्वाचन निरस्त किया है।