फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कई स्थानों पर शार्ट सर्किट के कारण बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति ने लोगों को काफी परेशान किया। शहर के कई इलाकों में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शहर के मोतीकुंज, चंदनवन, नवादा, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, कदंब बिहार, जयगुरुदेव, कृष्णानगर, डेंपियर नगर आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की तो उन्होंने शडडाउन का बात कहकर फोन काट दिए। इसके बाद अधिकारियों के फोन व्यस्त रहे। अचानक बढ़ी सर्दी में बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी में लोगों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा। बिजली न आने के कारण उनके घरों में लगी सबमर्सिबल नहीं चली और टंकी में भी पानी खत्म हो गया। पानी न होने के कारण कई सुबह ऑफिस देरी से पहुंचे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि अचानक हुई बूंदाबांदी के कारण कई स्थानों पर शार्ट सर्किट के कारण लाइट बंद करनी पड़ी। जानकारी होते ही टीम को मौके पर भेजा गया और शार्टसर्किट को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें