फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगजी फीडर पर बिजली की आंख मिचौली ने उड़ाई 35 हजार लोगों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भीषण गर्मी में वृंदावन में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। रंगजी फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी बिजली की आंख मिचौली ने करीब 35 हजार की आबादी की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छह घंटे से अधिक कटौती झेलने के बाद शनिवार को हाल बेहाल रहा। शाम छह बजे से बंद हुई विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। तराश मंदिर के पास दो दिन से विद्युत लाइन ठीक की जा रही है। लाइन कुछ देर के लिए चालू हुई तो कई घरों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। स्थानीय निवासी राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, भगवत शरण, शैलेंद्र सिंह, एडवोकेट ओम प्रकाश सिंह का आरोप है कि तराश मंदिर के पास पिछले दो दिनों से मुख्य विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा है।
शनिवार दोपहर को जब लंबे इंतजार के बाद जैसे ही बिजली सुचारू हुई तो अचानक लाइनों में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया। वोल्टेज का झटका इतना तेज था कि तराश मंदिर दर्जनों घरों में लगे फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखे और एलईडी बल्ब पल भर में फुंक गए। कुछ देर बाद वहां की लाइन फिर बंद कर दी गई। बिजली की समस्या के चलते भीषण गर्मी में लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें