फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 12 घंटे गुल रही मथुरा शहर की बिजली

विज्ञापन
गायत्री तपोभूमि के पीछे आ नीचे गिरे विद्युत पोल को क्रेन से सही करता कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बृहस्पतिवार की रात आई आंधी ने शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल की बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया है। शहर में लगे विद्युत कई पोल गिर गए। कई इलाकों में दस से बारह घंटे बिजली नहीं आई। बिजली व्यवस्था ठप होने से लोग पानी को तरस गए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। आंधी ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बृहस्पतिवार की रात को आई आंधी के बाद शहर के बड़े हिस्से की बिजली ठप हो गई। कई जगह बिजली के खंभे जमींदोज हो गए और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
रात में आई आंधी के बाद शहर के आकाशवाणी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में 33 केवी की डीपी और पोल टूटकर गिर गए। इससे शहर के जयसिंहपुरा, बिरला मंदिर, गायत्री तपो भूमि, स्वामीघाट, गऊघाट, राधापुरम, लक्ष्मीनगर के साथ परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के 8000 लोगों के घरों की बिजली ठप हो गई। इधर, गांव दलौता में रात 11 बजे की गई लाइट दोपहर 2 बजे सुचारु हो सकी। टाउनशिप में भी रातभर बिजली नहीं रही। कस्बा सुरीर में आंधी के बाद बिजली जो गुल हुई वो दोपहर बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें