फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ध्वस्त की शहर की विद्युत व्यवस्था

Sat, 02 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पहली बरसात और शहर में पानी-पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को शहर में झमाझम बारिश ने शहरी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त कर दी। किसी क्षेत्र में भूमिगत केबिल खराब हो गई तो कई क्षेत्रों में एलटी (लोअर ट्रांसमिशन) लाइन में फॉल्ट हो गया। कई स्थानों पर एलटी लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गई। कई विद्युत खंभे भी गिरे। इससे शहर के एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में रहा। इस दौरान खंभों और ट्रांसफार्मर में करंट आने से हादसे भी हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश से कई कालोनियों और मोहल्ले की गलियाें में पानी भर गया। इस दौरान बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई ताकि करंट से किसी को कोई हानि न हो।

बारिश से हुए नुकसान के चलते बाद में भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई गलियों में पानी भरने के चलते मोहल्लों की गलियों में डाली गई भूमिगत केबिलें खराब हो गईं। कई क्षेत्रों में जैसे चंदनवन, बालाजीपुरम्, नरहौली आदि में एलटी लाइन पर पेड़ की टहनियां गिर गई तो राधिका विहार आदि में विद्युत खंभे ही गिर गए। 
विज्ञापन


शहर के औरंगाबाद, बालाजीपुरम् कालोनी, नरहौली देहात आदि क्षेत्र में बिजली सारी रात गायब रही। सदर और चंदनवन कालोनी में एक फेस के नहीं आने की समस्या रही। इससे यहां कई घरों में अंधेरा रहा। जवाहर हाट फीडर टू में करंट आने की शिकायत मिलने पर बिजली गुल कर दी गई।

इससे इस फीडर से जुडे़ क्षेत्र होलीगेट, बंगाली घाट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट, छत्ता बाजार, कच्ची सड़क, बारी गली, चौक बाजार आदि क्षेत्रों में सारी रात बिजली गुल रही। लोग छतों पर बरसात के चलते और घर के अंदर गर्मी के चलते नहीं सो सके। कई क्षेत्रों में सुबह भी बिजली नहीं आई, इसके चलते वहां पेयजल संकट भी रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें