फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबने से हुई थी गोवर्धन के तरुण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के भक्तिधाम निवासी तरुण कुमार शर्मा की मौत यमुना में डूबने से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व पुराना शव बताया जा रहा है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। युवक का शव रविवार को गोकुल बैराज के पास यमुना में उतराता हुआ मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना गोवर्धन के भक्तिधाम निवासी तरुण कुमार (28) पुत्र राजकुमार शर्मा ने दो फरवरी को पुराने पुल से यमुना में कूदकर जान दी थी। कर्ज के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया था। नौ फरवरी को युवक का शव गोकुल बैराज के पास उतराता मिलने की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने उसे कब्जे में लिया था।
सदर बाजार पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त भी रात में ही करा ली। सदर बाजार पुलिस ने थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार से भी जानकारी जुटाई थी। ऐसा इसलिए कि इस थाने में चार फरवरी को मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तरुण की मौत यमुना में डूबने से हुई है। उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें