आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहा पर हाईवे प्लेटिनियम में ए-ब्लॉक के 66 फ्लैट्स की पजेशन सेरेमनी और डी ब्लॉक की लांचिंग की गई। फ्लैट्स की चाबियां मिलते ही ग्राहक खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा और हवन से हुई। नीलकंठ ग्रुप के डायरेक्टर देवेंद्र गौतम गुड्डू, जगदीश बंसल, ब्रजगोपाल शाह, प्रभात चौधरी एडवोकेट, टेक्निकल डायरेक्टर गौरव अग्रवाल ने हवन कुंड में आहुतियां दी। शाम होते ही हाईवे प्लेटिनियम रंग-बिरंगी लाइटों से दमक उठा।
संत विद्यानंद महाराज ने फ्लैट्स की चाबियां ऑनर्स को सौंपी। मुंबई के पार्श्व गायक अनवर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एंकर एक्ट्रेस सोनिया कौर ने अपनी सुरमयी आवाज से पजेशन सेरेमनी में चार चांद लगा दिए।
शहर और हाईवे का जोड़ता हुआ हाईवे प्लेटिनियम में चार टावर हैं। करीब 230 फ्लैट्स के हाईवे प्लेटिनियम में नीलकंठ ग्रुप ने ग्राहकों की सुख-सुविधा का पूरा ख्याल रखा है।