फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सकारात्मक सोच और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बोर्ड परीक्षा के समय छात्र को किस तरह तैयारी करनी चाहिए इसको लेकर जिला अस्पताल की मनोवैज्ञानिक डॉ. नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ी हुई सामग्री के स्मृति चिह्नों को समेकित करने के लिए सामान्यत: 8 से 9 घंटे के नींद लेना आवश्यक है। जब आपको लगने लगे कि अब थकान हो रही है या एकाग्रता में कमी आ रही है तो थोड़ा टहल लें। 40 से 45 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें।
विज्ञापन

भोजन संतुलित लें, कैफीन उत्पाद का इस्तेमाल न करें। गरिष्ठ भोजन न करें। आहार में फल और मेवे शामिल करें। परीक्षा के बाद उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचें। आगे की परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। याद रखें, सकारात्मक सोच और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। शांत मन से परीक्षा दें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
विज्ञापन




परीक्षा के समय तनाव से दूर रहने की टिप्स
1. समय प्रबंधन-पढ़ाई का संतुलित टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार तैयारी करें।
2. नियमित पुनरावृत्ति करें – रोज थोड़ा-थोड़ा दोहराने से आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव कम होता है।
3. पर्याप्त नींद – रोज कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और घबराहट बढ़ती है।
4.. संतुलित आहार – हल्का, पौष्टिक और समय पर भोजन करें। ज्यादा चाय-कॉफी से बचें।
5. मोबाइल का सीमित उपयोग – सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें, ताकि ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे।
6. योग और ध्यान करें – रोज 10–15 मिनट गहरी सांस लेने, प्राणायाम या ध्यान से मन शांत रहता है।
7. मॉक टेस्ट दें – परीक्षा से पहले मॉडल पेपर हल करें। इससे परीक्षा का डर कम होता है।
8. अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करें, किसी भी परेशानी या शंका को मन में न रखें, मार्गदर्शन लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें