पूल पार्टी में जेसीज हुए कूल-कूल
- फोटो : अमर उजाला
जेसीआई मथुरा रॉयल ने स्थानीय क्लब में पूल पार्टी का आयोजन किया। अध्यक्ष नमित मित्तल ने सभी सदस्यों का स्वागत कर कार्यक्रम को आरंभ कराया। एंकर रितिका के निर्देशन पर सभी सदस्यों ने हाउजी गेम खेला।
इसमें कन्हैया खत्री, प्रिया जैन, संजीव सीए विजयी रहे। गुब्बारे फोड़ो गेम, पूल गेम्स खेलकर सभी ने गर्मी से राहत ली और खुद को कूल-कूल (ठंडा-ठंडा) महसूस किया। सचिव किशोर मित्तल ने मोबाइल एप डाटा अपलोड के लिए भी 28 सदस्यों को पुरस्कृत किया।
पार्टी में आशीष गर्ग, गौरव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुलकांत गर्ग, राजुलकांत गुप्ता, जितेन्द्र माहेश्वरी, विमल अग्रवाल, गौरशरन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।