फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल को सक्षम और बूथ को सक्रिय बनाना जरूरी : रजनीकांत

विज्ञापन
मथुरा। बैठक को संबोधित करते भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दो माह बाद प्रदेश में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं। भाजपा के शीर्ष नेता अब इसकी समीक्षा में जुट गए हैं। शनिवार को इसी उद्देश्य से छटीकरा मंडल की बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने की। उन्होंने कहा कि मंडल को समक्ष और बूथ को सक्रिय बनाना है।
विज्ञापन

सुनरख रोड पर छटीकरा मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ब्रज प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव की जानकारी देते हुए उसे पूरी लगन के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि इस चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रियता से काम करे। लॉकडाउन के चलते जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं हैं, उन्हें भी सक्रिय किया जाए। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार एवं जिला सहकारी बैंक मथुरा के अध्यक्ष ठाकुर मेघ श्याम सिंह, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री राजू यादव, सुरेंद्र निषाद, गजेंद्र चौधरी, राजपाल चौधरी, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक चंद्रपाल कुंतल, मंडल अध्यक्ष ठाकुर खजान सिंह, मंडल प्रभारी देवेंद्र शर्मा सहित छटीकरा मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें