फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए किया जाएगा हर संभव प्रयास : लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
दंगे का दंश झेल रहे लोग कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को पीड़ा बताते हुए। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आठ वर्ष पूर्व हुए सांप्रदायिक दंगे का जिन्न बाहर निकलने से नगरवासी हैरान हैं। दंगे के मामले में सीबीसीआईडी की कार्रवाई से लोग आक्रोशित है। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई पंचायत में लोगों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जून 2012 में हुए दंगों की जांच के मामले में सीबीसीआईडी द्वारा गत दिवस तीन नामजदों को उठाकर ले जाने की जानकारी दी गई। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि त्योहारों पर आए दिन अधिकारी जांच के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस दौरान वक्ताओं ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान धर्मवीर अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, अवधेश गुप्ता, नानकचंद उपाध्याय, महेश अनंत, ओमवीर सिंह, सुरेन्द्र बैनीवाल, मोहनस्वरुप बर्तन वाले, शकुंतला ठाकुर, संजय बठैनियां, ललित कुमार एडवोकेट, श्याम, पवन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें