बाढ़ व तेज बारिश से घिरे मजदूरों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर यमुना पुल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रजत गर्ग व आरक्षी असद खान मौके पर पहुंचे। लाउडस्पीकर की मदद से मजदूरों को जल्द ही वहां से निकालने का भरोसा दिया।
पुलिस ने आनन-फानन एक स्टीमर मंगाया। तभी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी भी वहां पहुंच गए। ईंट भट्ठा पर मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही वह पुलिसकर्मियों के साथ स्टीमर में बैठकर वहां पहुंचे। मजदूरों का सामान स्टीमर में रखवाकर व मजदूरों को बैठाकर सुरक्षित स्थान पर रुकवाने की व्यवस्था की।
http://