फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदमाशों के स्केच लेकर पड़ोसी जनपदों में पहुंची पुलिस

Sun, 11 Jun 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात का सुराग लगाने में जुटी पुलिस ने जिन चार बदमाशों के स्केच तैयार किए हैं, उनकी पहचान के लिए पड़ोसी जनपदों में छानबीन की जा रही है। एक्सप्रेस वे पर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को दबोचने लिए एसएसपी ने कई टीमें गठित कर दी हैं। सभी टीमें अलग-अलग जनपदों में गिरोह की टोह लेने में जुटीं है। पुलिस टीम अलीगढ, हाथरस, गौतमबुद्धनगर के जेवर, टप्पल और नोएडा के आसपास भी बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। भले ही पुलिस ने स्केच तैयार कर लिए हों परंतु इनमें काेई भी चेहरा ऐसे किसी शाातिर का नहीं है, जिनके द्वारा पहले इस क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया हो।
विज्ञापन

इसी के चलते पुलिस को वारदात का खुलासा करने में खासी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस का मानना है कि कुछ ऐसे शातिर भी हैं, जो जेल से ही गिरोह का संचालन करते हैं। पुलिस ऐसे शातिरों की जेल तथा उनके बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस नजदीक के जनपदों में भी वारदात में शामिल बदमाशों को खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें