मथुरा। जनपद में बिना पंजीकरण अनेक कोचिंग संचालित हो रहे हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और ब्लॉक नोडल अधिकारियों ने जांच की तो 12 कोचिंग संस्थान अवैध रूप से संचालित मिले हैं। बगैर पंजीकरण इनका संचालन किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों के स्थलीय निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं ब्लॉक नोडल अधिकारियों की टीम का गठन किया था। इन टीमों ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करते हुए तय मानकों की जांच की। इस दौरान 12 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण के संचालित किए जाते मिले। इससे पहले भी ये कोचिंग संस्थान बगैर पंजीकरण के ही संचालित हो रहे थे। इसके लिए कोचिंग संचालकों को नोटिस भी जारी गिए गए थे। इसके बावजूद पंजीकरण न कराने पर अब इन संस्थानों पर एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
इन कोचिंग संस्थानों में हाइक अकादमी बीएसए रोड मथुरा, साध्य अकादमी शांति नगर माल गोदाम रोड मथुरा, रमन कोचिंग सेंटर धौली प्याऊ मथुरा, चैंपियन एकेडमी भूतेश्वर मथुरा, एसआर कोचिंग सेंटर प्रहलाद नगर मथुरा, वाइट फ्यूचर एकेडमी चैतन्य विहार वृंदावन, वेदांता इन्फोटेक सीताराम मार्केट के पीछे अट्टला चुंगी वृंदावन, जिज्ञासा कोचिंग सेंटर अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन, स्नातन ज्योतिष संस्थान अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन, आईसीएस कोचिंग सेंटर कृष्णा विहार बीएसएरोड मथुरा, जीएस कोचिंग सेंटर सुरीर, कृष्णा कोचिंग सेंटर चौधरी हॉस्पिटल के पास राया शामिल है।