फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हाई अलर्ट: कृष्ण जन्मभूमि के तीनों द्वारों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन से की जा रही निगरानी

Sat, 10 May 2025 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच मथुरा में हाई अलर्ट किया गया है। कृष्ण जन्मभूमि की तीनों द्वारों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्म स्थान में ड्रोन से निगरानी रखती एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के चलते पाकिस्तान की सेना बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान कोई नापाक हरकत न कर दे इसके लिए सीमा पर सैनिक डटे हैं। देश के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। पुलिस के अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सबसे पहले रिफाइनरी पहुंचे। यहां उन्होंने सीआईएसएफ के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा रिफाइनरी का अग्निशमन विभाग, कंट्रोल रूम आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने रिफाइनरी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

यहां से उनका काफिला श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तीनों मुख्य द्वारों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने उन्हें बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। ड्रोन से जन्मस्थान संस्थान के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने केशव वाटिका में ड्रोन से हो ही निगरानी को भी देखा।

 
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी डीएसपी को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के निर्देश दिए जा चुके हैं। गश्त के दौरान पुलिस स्थानीय लोगों से संदिग्धों की जानकारी देने की भी अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौराहों पर लगे कैमरों से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल सेंटर को अपटेड किया है ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें