मथुरा। नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस हुड़दंगियों की धरपकड़ में रातभर दौड़ती रही। कहीं विवाद की सूचना मिली तो कहीं मारपीट की। हालांकि पुलिस की चेतावनी काम आई।
एसएसपी श्लोक कुमार ने नए साल के जश्न को लेकर एक सप्ताह पहले ही जिले के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिए थे। कहा था कि बुधवार रात सड़क पर चेकिंग करें और होटल संचालकों को चेतावनी देकर सतर्क करें। हुड़दंग या सड़क पर यातायात बाधित करने वालों पर नजर रखें। सड़क या खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टी करना पूरी तरह प्रतिबंधित करें। एसएसपी की एडवाइजरी के बाद छोटी-छोटी घटनाएं सामने आईं। इन्हीं को सुलझाने के लिए पुलिस नए साल की पूर्व संध्या पर इधर-उधर दौड़ती रही।